IMPORTANCE OF TEACHER
टीचर्स का महत्व
T = TRANSPARENT(पारदर्शकता )
E = EDUCATION (पढ़ाई )
A = ATTITUDE (द्रष्टि कोण )
C = CREATIVITY (रचनात्मकता )
H = HONESTY (ईमानदार )
E = ETIQUETTE (मर्यादा)
R = RESPECT (सम्मान)
शिक्षक का अर्थ : शिक्षा स्वरूप , स्मृति स्वरूप , ज्वाला स्वरूप।
वास्तविक स्वरूप : निरंतर सेवाधारी। सेवा के बन्धनों में बंधना। महापुण्य आत्मा बनना।
कर्तव्य : सदा संतुष्ट रहना और सर्व को संतुष्ट करना।
मंत्र : जो हम करेंगे वह देख और भी करेंगे।
No.1 में आना : तो कोई भी धारणा पहले स्वयं करना , फिर कहना।
विशेषता : त्याग और तपस्या
सफल शिक्षक : निमित्त , निर्मान , निर्मल वाणी।
सच क्या है गलत क्या है यह सबक पढ़ाते हैं आप,
झूठ क्या है सत्य क्या है यह पाठ समझाते हैं आप,
जब सूझता नहीं कुछ भी तो राहों को सरल बनाते हैं आप।
उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए। 2- हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का धयान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। - स्वामी विवेकानंद
जीवन में शिक्षक का किरदार बहुत खास होता है, वे किसी के जीवन में उस बैकग्राउंड म्यूज़िक कि तरह होते हैं, जिसकी उपस्थिति मंच पर तो नहीं दिखती, परंतु उसके होने से नाटक में जान आजाती है। ठीक इसी प्रकार हमारे जीवन मे एक शिक्षक की भी भूमिका होती है। चाहें आप जीवन के किसी भी पड़ाव पर हों, शिक्षक की आवश्यकता सबको पड़ती है। शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते ही नहीं है बल्कि वो हमारे व्यक्तित्व, विश्वास और कौशल स्तर को भी सुधारते हैं। वो हमें इस काबिल बनाते हैं कि हम किसी भी कठिनाई और परेशानियों का सामना कर सकें।
SALUTE TO TEACHER 🙏🏼
शिक्षक वंदना
सब गुरुओं का परम गुरु
और शिक्षक परम है शिवबाबा
आत्म दीप जला कर सत्य की
राह दिखाता शिवबाबा
आओ उनका कोटि कोटि
धन्यवाद हम सभी करें
अपने बच्चों को भी शिक्षक
आप बनाता शिवबाबा
और इक अच्छा काम करें
दुगुना जग में नाम करें
सबसे पहला फर्ज हमारा
शिक्षक का सम्मान करें
गुरुवंदनम् गुरुवंदनम्-
शिक्षक एक दिया ऐसा जो
हरदम जगमग जलता है
नित्य हजारों दीपक अपनी
लौ से रौशन करता है
शत् शत् है प्रणाम उन्हें जो
हमें रौशनी दान करें
गुरुवंदनम् गुरुवंदनम्-
शिक्षा ही जीवन जीने की
सच्ची राह दिखाती है
गुरु की महिमा सदियों से
भारत में गाई जाती है
गुरु का पद् भगवान से ऊंची
चारों वेद गुण गान करें
गुरुवंदनम् गुरुवंदनम्-
शिक्षक दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभ-कामनाएं!!!


0 Comments